3 हजार रुपए से कम में ऑक्सीमीटर:बॉडी में ऑक्सीजन लेवल और पल्स रेट को बताएंगे ये 5 ऑक्सीमीटर; कोरोना के इलाज में करेंगे मदद

पढ़िए दैनिक भास्कर की ये खबर…

कोरोना वायरस के दूसरी लहर में सबसे ज्यादा समस्या ऑक्सीजन लेवल के नीचे गिरने की आ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि सही समय में इलाज मिलना इस वायरस से बचने का सही उपाय है। इसके लिए सबसे जरूरी है कि ब्लड ऑक्सीजन लेवल का ख्याल रखना है। ऐसे में फिंगर पर लगने वाला पल्स ऑक्सीमीटर बहुत जरूरी हो गया है। इससे घर पर ही शरीर की ऑक्सीजन लेवल की निगरानी कर सकते हैं।

1.एक्यू श्योर FS20 C पल्स ऑक्सीमीटर
इसकी कीमत सबसे कम 1,999 है। एक्यू श्योर के ऑक्सीमीटर का दावा है, कि वह 8 सेकंड में SpO2 लेवल , हार्ट रेट और पल्स स्ट्रेन्थ को चेक करके बता देगा। इस डिवाइस में रिमोट वाली बैटरी लगा सकते हैं।

2.डॉ. वाकु स्वदेशी पल्स ऑक्सीमीटर
इसकी कीमत 2170 रुपये है। इसे आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है। इसमें SpO2 और पल्स रेट की एक्यूरेसी ±2 प्रतिशत रहती है। इसकी मदद से 6 सेकंड में हार्ट रेट चेक कर सकते हैं। इसका उपयोग 5 वर्ष से अधिक की उम्र के बच्चों के साथ किया जा सकता है। इसमें OLED डिस्प्ले है। जिससे कम रोशनी में भी रीडिंग को आसानी से देखा जा सकता है।डिस्प्ले लाइट को अडजस्ट कर सकते हैं। यह लाइट वेट है और इसे आसानी से कैरी कर सकते हैं। इसमें रिमोट वाली दो बैटरी लगती है। यह 6 माह की वारंटी के साथ आता है।

3.माइक्रोटेक पल्स ऑक्सीमीटर
माइक्रोटेक पल्स ऑक्सीमीटर की कीमत 2,499 रूपये है। यह LED डिस्प्ले से लैस है। जिसमें डिस्प्ले की ब्राइटनेस को अडजस्ट कर सकते हैं। किसी भी डायरेक्शन में यूजर्स रिजल्ट देख सकते हैं।​​​​​​

4.ओटिका फिंगर टिप पल्स ऑक्सीमीटर
ओटिका फिंगर टिप पल्स ऑक्सीमीटर में 4 डायरेक्शनल डिस्प्ले है। ये ऑटोमैटिक पॉवर ऑफ मोड के साथ आता है।

5.वांडेले पल्स ऑक्सीमीटर
इसकी कीमत 2,999 है। यह भी 8 सेकंड में SpO2 के लेवल और हार्ट रेट को बता देता है।

साभार-दैनिक भास्कर

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version