24 घंटे में 38 हजार से ज्यादा लोग हुए स्वस्थ, संक्रमित BJP प्रवक्ता मनोज मिश्रा का हार्ट अटैक से निधन

पढ़िए दैनिक भास्कर की ये खबर…                        BJP प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र।- फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले सरकारी आंकड़ों में कम होते नजर आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 38,687 मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद प्रदेश में 2,29,440 एक्टिव मरीज होने का दावा किया जा रहा है। 29,192 प्रदेश में नए केस आए और 288 लोगों की मौत हुई। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन के अनुसार कल प्रदेश में 2,29,440 सैंपल की जांच हुई है। वहीं कोविड-19 संक्रमित BJP के प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्रा की कानपुर नगर में इलाज के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई।

15 दिनों से थे भर्ती, CM ने दी श्रद्धांजलि

BJP प्रवक्ता डॉक्टर मनोज मिश्रा कानपुर के एसआईएस हॉस्पिटल में करीब 15 दिन से भर्ती थे। उनका इलाज करने वाले डॉक्टर आदित्य त्रिपाठी ने बताया कि संक्रमण की वजह से उनके फेफड़े खराब हो गए थे। काफी प्रयास के बाद कुछ सुधार हुआ तो शरीर के अन्य अंगों पर बुरा असर पड़ने लगा। उनकी एक किडनी भी खराब हो चुकी थी। उनके निधन की सूचना मिलते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ भाजपा प्रवक्ता मनोज मिश्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

प्रदेश में 300 ऑक्सीजन प्लांट लगेंगे

CM योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी अस्पतालों में 300 नए ऑक्सीजन प्लांट लगाने के निर्देश दिए हैं। इसमें से 61 ऑक्सीजन प्लांट PM केयर्स फंड के जरिए लगाए जाएंगे। इसके लिए केंद्र को प्रस्ताव भेज दिया गया है। इसके अलावा अलग-अलग विभागों को भी आक्सीजन प्लांट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसमें गन्ना विभाग चीनी मिलों के माध्यम से 75 प्लांट लगाएगा तो वहीं चिकित्सा शिक्षा विभाग को 24 प्लांट लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग अपने कोटे से ऑक्सीजन प्लांट लगाएंगे। कुल 300 प्लांट लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके जरिए प्रदेश में आने वाले दिनों में ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकेगी।

लखनऊ में 3058 नए केस तो 5686 डिस्चार्ज हुए

उत्तर प्रदेश में मौजूदा समय में 2,85, 832 केस एक्टिव है। जबकि अब तक 13,447 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा राजधानी लखनऊ में 36,384 केस एक्टिव हैं। बीते 24 घंटे के अंदर 3,058 केस मिले तो 5,686 मरीज डिस्चार्ज किए गए। 26 की मौत के बाद लखनऊ में मरने वालों का आंकड़ा 1,883 पहुंच गया है। इसके अलावा कानपुर नगर में 14,826 केस एक्टिव हैं। बीते 24 घंटे के अंदर 1,311 केस मिले और 17 की मौत हुई। प्रयागराज में 11,440 के एक्टिव केस हैं।साभार-दैनिक भास्कर

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version