UP: प्रेमी से शादी न हाेने की वजह से महिला सिपाही ने किया Suside

पढ़िए आँखोंदेखी लाइव की ये खबर…

Up news: खबर यूपी के बरेली से है जहां इज्जत नगर थाने में तैनात एक महिला सिपाही ने जहर खाकर खुदकुशी [ suside ] कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। महिला सिपाही की आत्महत्या से परिजनों का भी बुरा हाल है। साथ ही पुलिस महकमे में भी शोक की लहर दौड़ गई है। हालांकि महिला सिपाही ने सुसाइड क्यों किया है कारण की अभी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।

अंदेशा जताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते महिला सिपाही ने यह घातक कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतिका मूल रूप से अमरोहा के बछरायूं थाना क्षेत्र के फतेहाबाद गांव की रहने वाली थी। यूपी पुलिस में साल 2018 में उसका सिलेक्शन हुआ था और पहली पोस्टिंग बरेली के थाना इज्जत नगर में हुई थी।

2 दिन पहले ही उसकी ड्यूटी बदायूं में पंचायत चुनाव में लगाई गई थी। शनिवार दोपहर को जब वो ड्यूटी पर बदायूं जाने के लिए बस से निकली तो कुछ देर बाद ही उसने तबीयत खराब होने की बात कही और बस से उतर कर अपने घर वापस चली आई। उसके साथ रह रही बहन ने देर रात में उसे उल्टी करते हुए देखा तो उसकी सूचना पुलिस को दी।

इज्जत नगर थाने की पुलिस टीम सिपाही के घर पहुंची और उसे एक निजी अस्पताल में लेकर गई लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद महिला कांस्टेबल का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। जांच के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।

पुलिस विभाग में चर्चा है कि महिला सिपाही का किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाह रहे थे। लेकिन किसी कारण शादी में अड़चन आ रही थी। जिसके चलते महिला सिपाही ने सुसाइड कर लिया। साभार-आँखोंदेखी लाइव

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version