मुरादाबाद में दोस्‍ती में दगाबाजी, दोस्‍त की पत्‍नी को देख खराब हो गई नीयत, घर में घुसकर दुष्‍कर्म

पढ़िए दैनिक जागरण की ये खबर…                                        सांकेतिक तस्वीर

दोस्त की गैर मौजूदगी में उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ लूटपाट और दुष्कर्म करने के आरोपित के खिलाफ मझोला पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अभियोग पंजीकृत करने के बाद पुलिस आरोपों की तह तक जाने में जुटी है।

मुरादाबाद, जेएनएन। दोस्त की गैर मौजूदगी में उसके घर में घुसकर तोड़फोड़, लूटपाट और दुष्कर्म करने के आरोपित के खिलाफ मझोला पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अभियोग पंजीकृत करने के बाद पुलिस आरोपों की तह तक जाने में जुटी है।

मझोला थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के मुताबिक आकाश उसके पति का दोस्त है। अक्सर वह महिला के घर आता था। इस बीच आकाश की नीयत महिला पर खराब हो गई। आए दिन वह महिला के साथ वह अश्लील हरकतें करने लगा। सात अप्रैल को पति घर पर नहीं था। तभी आकाश उसके घर पहुंच गया। घर में घुसकर कर आरोपित ने महिला को दबोच लिया। महिला ने विरोध की कोशिश की तो आकाश ने मारपीट करते हुए धमकी दी। फिर जबरिया दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित ने घर में तोड़फोड़ की। भागते वक्त महिला के गले का चेन आरोपित लूट ले गया। मझोला थाना प्रभारी मुकेश शुक्ल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है। साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें

Exit mobile version