गाजियाबाद,दहशत में लोग खरीद कर पी रहे हैं पानी

DJHâæ»ÚU ÚUæßÌÐâõÁ‹Ø- SßØ¢

गाजियाबाद की महागुनपुरम सोसायटी में आपूर्ति का पानी पीने से करीब सौ लोग बीमार पड़ गए हैं। इस घटना ने ट्रांस हिडन के लोगों की चिता बढ़ा दी है। दरअसल इंदिरापुरम के न्याय खंड इलाके में पिछले दो माह से पेयजल में सीवर का पानी आने की समस्या है। लोगों ने आपूर्ति वाले पानी से दूरी बना ली है। लोग बोतलबंद पानी पी रहे हैं।

इंदिरापुरम के न्याय खंड एक और दो में 20 हजार से अधिक लोग रहते हैं। न्याय खंड एक निवासी विकास का कहना है कि यहां पर दो माह से सीवर ओवरफ्लो होने की समस्या है। करीब 20 दिन तक सड़कों पर सीवर का पानी भरा रहा। इस दौरान सीवर युक्त पेयजल आता था। अभी भी साफ पानी नहीं मिल रहा है। गाजियाबाद में गंदा पानी पीने से लोगों के बीमार होने की खबर ने लोगों को डरा दिया है। अब लोग पानी भी स्टोर करने से बच रहे हैं। जीडीए अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है लेकिन अभी तक पूर्ण रूप से समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

पिछले दो माह से साफ व शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है। मजबूरी में लोगों को बोतलबंद पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। अन्य कामों के लिए लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। – वरुण झा, निवासी न्याय खंड एक

कई बार लोगों ने शिकायत कर ली लेकिन अभी तक लोगों को साफ पेयजल नहीं मिला रहा है। गाजियाबाद में हुई घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। लोग आपूर्ति का पानी पीने से डरने लगे हैं। – सागर रावत निवासी न्याय खंड दो

बयान : लोग सीवर लाइन का काम खुद से कराने लगते हैं। निजी कर्मचारी काम करने के बाद सीवर को सही से नहीं बंद करते हैं। इससे सीवर ओवरफ्लो हो जाता है। यह गंदा पानी पेयजल लाइन में पहुंच जाता है। – राजीव कुमार, अवर अभियंता जीडीए- साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 हमारा गाजियाबाद के व्हाट्सअप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

Exit mobile version