Kisan Panchayat: किसान पंचायत में पहुंचे अखिलेश और जयंत, भरेंगे सरकार के खिलाफ हुंकार

पढ़िए दैनिक जागरण ये खबर…

Kisan Panchayat बाजना मथुरा स्थित मौरकी इंटर कालेज के मैदान पर आ चुके हैं दोनों नेता। यहां गठबंधन की किसान पंचायत है। दोनों नेताओं को सुनने के लिए मैदान खचाखच भरा हुआ है। बस कुछ ही देर में दोनों नेताओं का संबोधन शुरू होगा।

आगरा, जेएनएन। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ट्रेकर पर सवार होकर बाजना, मथुरा स्थित मौरकी इंटर कालेज के मैदान पर आ चुके हैं। यहां गठबंधन की किसान पंचायत है। दोनों नेताओं को सुनने के लिए मैदान खचाखच भरा हुआ है। बस कुछ ही देर में दोनों नेताओं का संबोधन शुरू होगा। इससे पूर्व सपा प्रमुख ने गोवर्धन में दानघाटी और बरसाना में लाड़ली जी के मंदिर में पूजा अर्चना की। अखिलेश यादव बरसाना में राधारानी के दर्शन करने के लिए 300 सीढ़ियां चढ़कर पहुंचे थे। वहीं गुरुवार को मथुरा में चल रहे  समाजवादी पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को अखिलेश यादव ने संबोधित किया था। इसके बाद बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे।  साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

हमारे व्हाट्सअप ग्रुप मे जुडने के लिए 9650358408 पर मिस्ड कॉल करें।

Exit mobile version