करोल बाग में 5 घंटे तक चला दिल्ली पुलिस का सर्च ऑपरेशन, 55 लोग पकड़े, जानिए क्या है मामला?

राजधानी दिल्ली के करोल बाग (Karol Bagh) इलाके में घेराबंदी कर पांच घंटे तक चलाए गए सर्च ऑपरेशन में दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध रूप से घूम रहे 55 लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इस अभियान में अर्धसैनिक बल के कर्मियों सहित 100 कर्मी शामिल थे। यह अभियान रविवार शाम सात बजे से देर रात तक चलाया गया।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) जसमीत सिंह ने बताया कि घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाने का मकसद आपराधिक कृत्यों में पहले से शामिल संदिग्धों को पकड़ना था। उन्होंने बताया कि यह अभियान पांच घंटे तक चला। इस दौरान सूचीबद्ध अपराधियों को पकड़ा गया। डीसीपी ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर दो व्यक्ति शराब पीते पकड़े गए। उन्हें दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया है। वहीं, संदिग्ध रूप से घूम रहे 55 अन्य को दिल्ली पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि ‘ई-बीटबुक’ की मदद से 59 वाहनों की तलाशी भी ली गई। किसी विशेष क्षेत्र की ‘ई-बीटबुक’ में संदिग्धों और वॉन्टेड अपराधियों का विवरण होता है।

दिल्ली के पटेल नगर, रणजीत नगर और आनंद पर्वत में भी छह मार्च को इसी तरह घेराबंदी करके तलाशी अभियान चलाया गया था। इस दौरान चार लोगों को लूटपाट आदि के मामले में गिरफ्तार किया गया था। सार्वजिनक जगह पर शराब पीने के मामले में भी चार लोगों का पकड़ा गया था और संदिग्ध रूप से घूम रहे 82 लोगों को हिरासत में लिया गया था, उनसे पूछताछ जारी है। साभार-हिन्दुस्तान न्यूज़

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version