कर्मचारियों को हर 5 घंटे काम करने के बाद मिलेगा आधे का घंटे का ब्रेक

दिल्ली

एक अप्रैल से केंद्र सरकार द्वारा नौकरीपेशा लोगों के ग्रेच्युटी, पीएफ और काम करने के घंटों में बड़ा बदलाव किया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि कर्मचारियों के पीएफ में इजाफा हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक 1 अप्रैल से मूल वेतन कुल सैलरी का 50 फीसदी या अधिक किए जाने की संभावना है। सरकारी का दावों के अनुसार इस बदलाव से नियोक्ता और श्रमिक दोनों को फायदा होगा।
नए नियमों के मुताबिक नौकरी पेशा लोगों के पीएफ में एक ओर जहां इजाफा होगा वहीं उनकी इन हैंड सैलरी कम हो जाएगी। इस बदलाव के बाद ज्यादातर लोगों का सैलरी स्ट्रक्चर चेंज हो सकता है। बता दें कि मूल वेतन बढ़ने से नौकरी करने वालों के पीएफ में भी इजाफा होगा क्योंकि ये उनकी बेसिक सैलरी पर आधारित होता है।

इसके अलावा अधिकतम काम करने के घंटों को बढ़ाकर 12 करने का भी प्रस्ताव है और 15 से 30 मिनट तक एक्सट्रा काम करने को भी ओवरटाइम माने जाने का प्रावधान है।
जानकारी के मुताबिक 5 घंटे से ज्यादा लगातार काम करने पर प्रतिबंध किया जाएगा। सरकार का मानना है कि कर्मचारियों को 5 घंटे काम करने के बाद आधे घंटे का ब्रेक दिया जाना चाहिए। कर्मचारियों की पीएफ की राशि बढ़ जाने से रिटायरमेंट की राशि में भी इजाफा होगा। सरकार का ऐसा मानना है कि पीएफ और ग्रेच्युटी बढ़ने से कंपनियों की लागत में भी वृद्धि होगी क्योंकि उन्हें भी कर्मचारियों के लिए पीएफ में ज्यादा योगदान देना पड़ेगा। साभार :- Frontline 24

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version