मेरठ: चाची पर आया भतीजे का दिल‚ अकेली देखकर किया दुष्कर्म का प्रयास‚ और फिर…

मेरठ में एक बार फिर से रिश्ते शर्मसार हुए हैं। सगे भतीजे ने अपनी मां समान चाची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है। दुष्कर्म के प्रयास में विफल होने पर भतीजे ने अपनी चाची के साथ जमकर मारपीट की है। चाची अपने भतीजे से किसी तरह चंगुल से थाना लिसाड़ी गेट पहुंची और अपने भतीजे और जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने भतीजे को हिरासत में ले लिया है ।

दरअसल आपको बता दें कि पूरा मामला थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के इस्तफ़ाक़ नगर का है, पीड़ित महिला का कहना है कि उसके जेठ अकबर का बेटा शहजाद पिछले काफी दिनों से उसके साथ गंदी नजर रखता है और कई बार उसे दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने कई बार इसका विरोध किया और अपने पति इसरार से भी बताया लेकिन इसके बाद भी आरोपी शहजाद बाज नहीं आया।

गत मंगलवार को शहजाद ने अपने अन्य दो साथियों के साथ अपनी चाची को घर में अकेला पाकर घुस गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। चाची ने इसका विरोध किया तो चाची के साथ आरोपी शहजाद ने जमकर मारपीट की किसी तरह महिला उसके चंगुल से छूटकर थाना लिसाड़ी गेट पहुंची और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया साभार-आँखोंदेखी लाइव

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziaba

Exit mobile version