सुप्रीम कोर्ट के जज और उनके फैमिली मेंबर्स कल से लगवा सकेंगे वैक्सीन, दो में से एक टीके को चुनने की मिलेगी सुविधा

कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे फेज की सोमवार को शुरुआत होने के बाद सुप्रीम कोर्ट के जज और उनके परिवार के लोग मंगलवार से कोरोना का टीका लगवा सकेंगे। वे काेवैक्सीन और कोवीशिल्ड में से किसी एक टीके को चुन सकेंगे। अस्पताल या सुप्रीम कोर्ट की एनेक्सी बिल्डिंग में से किसी एक जगह वैक्सीन दी जाएगी। इसका चुनाव भी जज ही करेंगे। इसके साथ ही रिटायर्ड जजों और उनके फैमिली मेंबर्स को भी इसमें शामिल किया गया है।

फरवरी में एक्टिव केस कम होने की बजाय बढ़कर 1.65 लाख के पार हो गए
देश में कोरोना के बढ़ते केस चिंता बढ़ा रहे हैं। पांच दिन से रोजाना 15 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। 31 दिसंबर को 2 लाख 52 हजार 701 एक्टिव केस थे, जो 31 जनवरी को घटकर 1 लाख 65 हजार 685 हो गए। यानी 87,016 की कमी आई, लेकिन 28 फरवरी तक ये बढ़कर 1 लाख 65 हजार 715 हो गए। अगर जनवरी के बराबर एक्टिव केस फरवरी में भी कम होते तो अभी यह आंकड़ा 80 हजार होता।

24 घंटे में 15 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले
रविवार को देश में 15,614 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 11,291 लोग ठीक हुए और 108 की मौत हो गई। अब तक 1.11 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1.07 करोड़ से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। 1.57 लाख की मौत हो चुकी है। 1.65 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

कोरोना अपडेट्स

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना का पहला टीका लगवा लिया है। उन्हें भारत बायोटेक की कोवैक्सिन का डोज दिया गया। वहीं, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी कोवैक्सिन का पहला डोज लगवा लिया है।
  • महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 7 दिन के लिए कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। यह 7 मार्च रात 12 बजे तक लागू रहेगा।
  • पुणे शहर में पाबंदियां 14 मार्च तक बढ़ा दी गईं हैं। इस दौरान स्कूल, कॉलेज और प्राइवेट कोचिंग क्लासेस बंद रहेंगी। रात 11 से सुबह 6 बजे के बीच जरूरी सर्विस को छोड़कर किसी भी तरह की पब्लिक मूवमेंट पर पाबंदी रहेगी।
  • तमिलनाडु में भी लॉकडाउन 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया। यहां दफ्तर, बाजार, इंडस्ट्रियल एक्टिविटी अलग-अलग समय में संचालित की जाएंगी। यहां एक्टिव केसों की संख्या 4 हजार है।
  • ओडिशा सरकार ने महाराष्ट्र्र, छत्तीसगढ़, केरल, मध्यप्रदेश और पंजाब से आने वाले पैसेंजर्स के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। इसके मुताबिक, इन राज्यों से आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही स्क्रीनिंग प्रोसेस से गुजरना होगा। संक्रमित पाए जाने पर उन्हें आइसोलेशन में रहना होगा।

6 राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र

राज्य में रविवार को 8,293 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3,753 लोग रिकवर हुए और 62 की मौत हो गई। अब तक 21 लाख 55 हजार 70 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 20 लाख 24 हजार 704 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 52 हजार 154 मरीजों की मौत हो गई। 77 हजार 8 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

2. केरल
राज्य में रविवार को 3,254 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 4,333 लोग रिकवर हुए और 15 की जान चली गई। अब तक 10 लाख 59 हजार 404 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10 लाख 5 हजार 497 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4198 मरीजों की मौत हो गई। 49 हजार 416 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

3. मध्यप्रदेश
राज्य में रविवार को 363 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 243 लोग ठीक हुए और एक की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 61 हजार 766 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2 लाख 55 हजार 117 लोग ठीक हो चुके हैं और 3864 मरीजों की मौत हो गई। 2,785 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

4. दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को 197 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 168 लोग रिकवर हुए और एक की मौत हुई। इस तरह से अब तक यहां 6 लाख 39 हजार 289 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6 लाख 27 हजार 44 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 910 की मौत हो गई। अभी 1335 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में रविवार को 407 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 301 लोग रिकवर हुए और एक की मौत हुई। अब तक 2 लाख 69 हजार 889 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2 लाख 63 हजार 116 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4410 मरीजों की मौत हो गई। 2363 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

6. राजस्थान
राज्य में रविवार को 156 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। 102 लोग रिकवर हुए। अब तक 3 लाख 20 हजार 336 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3 लाख 16 हजार 241 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2787 मरीजों की मौत हो गई। 1308 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।साभार-दैनिक भास्कर

Exit mobile version