मौसम का मिजाजः दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों मे छाया घना कोहरा

मौसम लगातार अपनी चाल बदल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में सर्दी के लंबे सफर के बाद गर्मी ने दस्तक तो दे दी लेकिन आज फिर से दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में कोहरा छाया हुआ है।

दिलचस्प बात यह है कि दिल्ली में बीते दो-तीन दिन बढ़े हुए तापमान के साथ गर्मी का रिकॉर्ड बना चुके हैं। अधिकतम तापमान में लगातार औसत से अधिक बढ़ोतरी चल रही है। बता दें कि लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जिससे पांच साल का रिकॉर्ड टूट गया। साल 2016 में यह 27 डिग्री रहा था।

न्यूनतम तापमान भी सामान्य के बराबर पहुंच गया है। अब केवल सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। आने वाले सप्ताह में तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा।मौसम विभाग के मुताबिक, मैदानी इलाकों से ठंड अब वापसी की राह पर है। पर्वतीय इलाकों में हाल ही में हुई बर्फबारी के कारण सर्दी थोड़ा रंग दिखा रही है। यही वजह है कि इसका आंशिक असर सुबह-शाम दिल्ली पर भी पड़ रहा है। हवा की चाल भी शांत है। इसलिए न्यूनतम तापमान में कोई खास कमी नहीं आ रही है।

प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 10.2 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम सामान्य से चार अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 व न्यूनतम 51 फीसदी दर्ज किया गया। दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस तक रहा। साभार-अमर उजाला

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 

Exit mobile version