गाजियाबाद,फेसबुक पर पहली बार ऑन कॉल रहे नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर

गाजियाबाद। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने आज नई मुहिम शुरू की। आज वह पहली बार फेस बुक पेज पर ऑन कॉल रहे। ऑन कॉल समस्याएं सुनने में गाजियाबाद नगर निगम यूपी में पहले स्थान पर पहुंंच गया। इस दौरान जिन लोगों ने उनके ऑन कॉल के दौरान फेसबुक पर कॉमेंट किए हैं, उनके उत्तर भी उन्होंने देकर लोगों को संतुष्टï करने की कोशिश की है।

https://www.facebook.com/100006181508851/videos/2841067276109295/ 

निगम ने पहले ही इसके लिए अलग से फेसबुक पेज बना दिया था। नगर आयुक्त ठीक 11 बजे से फेसबुक पर ऑन कॉल रहे। इसके साथ ही फेसबुक के कॉमेंट बॉक्स में लोगों की समस्याओं के मिलने का शिलशिला शुरू हो गया। इस दौरान लोगों ने बेबाक तरीके से समस्याओं को नगरायुक्त तक ऑनलाइन पहुंचाने का कार्य किया है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी शिकायतें बताईं। इनमें अजय कुमार प्रजापति, पूर्व पार्षद मुकेश त्यागी, गौरव चौधरी,जावेद अली, प्रकाश जोशी, चंद्र भूषण श्रीवास्तव, रंजना अग्रवाल, तुषार गर्ग, नवीन वाष्र्णेय, अंकित गुर्जर, भूपेंद्र सिंह रावत, आदि ने अपनी समस्याओं को रखा। इसमें वैसे तो कई तरह की समस्याएं सामने आईं।

इसमें चंद्रनगर में फिर से कूड़ा पडऩे, रजना अग्रवाल ने कहा कि वसुंधरा सेक्टर तीन ए में आठ महीने से सफाई नहीं हुई, तुषार ने कहा कि उनके मकान के पास एलईडी जर्जर है। रवींद्र माथुर ने बताया कि निगम ऑफिस के पीछे ही गंदगी है। एलईडी लाइट को ठीक कराने को लेकर भी शिकायत की गई। इस पर नगर आयुक्त ने कहा कि स्ट्रीट लाइट ठीक करने के लिए एक अन्य कंपनी को ठेका देने की प्रक्रिया चल रही है।साभार-युग करवट

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version