बस को चीरता चला गया टैंकर:UP के संभल में घने कोहरे के कारण रोडवेज की बस टैंकर से टकराई; 8 लोगों की मौत, 24 जख्मी

अलीगढ़ डिपो की यह बस सवारियों को लेकर चंदौसी से अलीगढ़ जा रही थी। धनारी थाना इलाके में हादसा हुआ।

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार रोडवेज बस और टैंकर की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार आठ लोगों की मौत हो गई। 24 यात्री जख्मी हैं। इनमें से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसा मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर धनारी थाना इलाके में हुआ।

हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ। बताया जा रहा है कि मानकपुर की मढ़इयां गांव के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी। टैंकर ने इसे ओवरटेक किया, तभी बस सामने आ गई। बस में करीब 45 लोग सवार थे। यह चंदौसी से अलीगढ़ जा रही थी। मृतकों में बस के कंडक्टर और ड्राइवर भी शामिल हैं। हादसा इतना भीषण था कि टैंकर बस को चीरता हुआ चला गया। इससे बस का आधा हिस्सा सड़क पर बिखर गया।

शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने अफसरों को पीड़ितों की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है।साभार-दैनिक भास्कर

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 

Exit mobile version