महिला ने दिवाली की सफाई के बीच तीन लाख के गहनों वाला पर्स कचरा वैन में डाला, जानिए- फिर क्या हुआ

डंपिंग ग्राउंड की सफाई के दौरान कर्मचारी को सोने के जेवर से भरा बैग मिला, जिसे उसने असली मालिक तक पहुंचा दिया। सोशल मीडिया पर इस कर्मचारी की जमकर तारीफ की जा रही है।

अक्सर सफाई के दौरान हमारे साथ ऐसा होता है कि हमारी खास जरूरी या कीमती चीज अनजाने में कचरे साथ चली जाती है और बाद में हमें उसका बहुत पछतावा होता है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र में सामने आया है। जहां एक महिला ने दिवाली की सफाई के दौरान कचरे के साथ-साथ अपना गहनों से भरा बैग भी कचरे में डाल दिया। हालांकि इस मामले के अंत में महिला के साथ अच्छा ही हुआ। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

सफाई में मिला बैग
दरअसल पिंपरी चिंचवड़ के मोहसी डंपिंग ग्राउंड पर सफाई की जा रही थी। इसी दौरान हेमंत लखन नाम के कर्मचारी को सफाई में एक बैग मिला। कर्मचारी ने जैसे ही बैग खोला तो हैरान रह गया। इस बैग में लाखों रुपये के सोने की चेन और कुछ अंगूठियां थीं। इत्तेफाक से इसी बैग में महिला के घर का ऐड्रस मिल गया.कर्मचारी ने अपनी ईमानदारी का सबूद देते हुए अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इसके बारे में बताया।

बेकार समझके कचरे में डाला बैग
वहीं महिला को जैसे ही पता चला कि उन्होंने गलती से आभूषण वाला बैग कचरे में डाल दिया था, तो वो सकते में आ गई। महिला बिना वक्त गवाएं डंपिंग ग्राउंड पहुंची और कर्मचारी से अपना बैग ले लिया। महिला ने बताया कि एक दिन पहले वह गांव से लौटी थी और घर की सफाई के दौरान उन्हें एक पुराना बैग मिला, जिसे उसने बेकार समझ के कचरे में फेंक दिया।

कर्मचारी बोला मन को मिली संतुष्टी
बैग मिलते ही महिला भावुक हो गई और उस कर्मचारी को धन्यवाद किया। महिला ने ये भी बताया कि उसने ये जेवर अपनी बहू के लिए बनवाए थे। वहीं इस पूरी घटना के बाद कर्मचारी ने कहा कि महिला का पर्स लौटाकर मन को संतुष्टि मिली है।साभार-एबीपी न्यूज़

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version