उत्तर प्रदेश Acid Attack, गोंडा में तीन दलित नाबालिग बहनों पर एसिड से हमला, एक की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के गोंडा में तीन नाबालिग लड़कियों पर एसिड से हमले की बात सामने आई है। बताया गया है कि तीनों लड़कियां सगी बहनें हैं।

उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर होनेवाला अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब गोंडा में सोमवार को तीन नाबालिग लड़कियों पर एसिड से हमले की बात सामने आई है। बताया गया है कि तीनों लड़कियां सगी बहनें हैं। इन्हें दलित समुदाय का बताया गया है।

एसिड हमले में बड़ी बहन गंभीर रूप से झुलसी है, वहीं दो छोटी बहनों पर तेजाब की छींटें पड़ी हैं। तीनों फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, इनकी उम्र 8, 12 और 17 साल है। तीनों पर यह हमला उनके घर पर ही हुआ। सोमवार को जब तीनों सो रही थीं, तब किसी अज्ञात ने तीनों पर एसिड फेंका। एसओ सुधीर सिंह ने इस एसिड अटैक की पुष्टि की है। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

उन्हें जख्मी हालत में भर्ती करवाया गया था। दलित बहनों पर यह हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब प्रदेश की सरकार हाथरस मामले पर घिरी हुई है। हाथरस में 19 साल की एक दलित लड़की का रेप हुआ था। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। फिलहाल केस की जांच सीबीआई कर रही है।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version