DRDO साइंटिस्ट को हनी ट्रैप में फंसाने वाली नोएडा की सुनीता गुर्जर ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के साथ भी की धोखाधड़ी

नोएडा में रहने वाले एक सरकारी एजेंसी DRDO के साइंटिस्ट अजय प्रताप को अपहरण कर हनी ट्रैप में फंसाने वाली महिला सुनीता गुर्जर के बारे में नोएडा पुलिस लगातार जांच कर रही है। सुनीता गुर्जर इस समय जेल में कैद हैं। पुलिस और अन्य टीम मिलकर सुनीता गुर्जर के गिरोह के बारे में जांच कर रही है। जांच में नोएडा पुलिस को बड़ी गंभीर जानकारी हाथ लगी है।

नोएडा पुलिस के अधिकारी ने बताया कि, सुनीता गुर्जर ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के साथ भी धोखाधड़ी की है। सुनीता गुर्जर के पास से दो पैन कार्ड बरामद हुए हैं जिसमें एक पैन कार्ड में नाम सुनीता गुर्जर और दूसरे पैन कार्ड में नाम बबली है। लेकिन दोनों पैन कार्ड में एक ही महिला की फोटो है। सुनीता गुर्जर के मामले में पुलिस और भी जानकारी जुटा रही है।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले नोएडा के सेक्टर 77 में रहने वाले एक सरकारी विभाग के साइंटिस्ट अजय प्रताप को नोएडा की रहने वाली सुनीता गुर्जर और उसके साथियों ने मिलकर अपहरण किया और उसके बाद उसे हनीट्रैप में फंसा लिया था। अजय प्रताप को छोड़ने के एवज में अजय प्रताप की पत्नी से सुनीता गुर्जर ने 10 लाख रुपए की मांग की थी। लेकिन पुलिस ने सुनीता गुर्जर समेत इस मामले को अंजाम देने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभी सुनीता गुर्जर के संपर्क में आने वाले लोगों से जानकारी जुटा रही है। पुलिस को आशंका है कि सुनीता गुर्जर से किसी बड़े नेता या मंत्री का संपर्क हो सकता है।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version