अंतरराष्‍ट्रीय महिला पहलवान ‘दंगल गर्ल’ बबीता फोगाट का हरियाणा के खेल उपनिदेशक पद से इस्‍तीफा

अंतरराष्‍ट्रीय महिला पहलवान दंगल गर्ल बबीता फोगाट ने हरियाणा के खेल उपनिदेशक पद से इस्‍तीफा दे दिया है। उन्‍होंने इसका कोई कारण नहीं बताया है। बबीता फोगाट को हाल में ही इस पद पर नियुक्‍त किया गया था।

चंडीगढ़, जेएनएन। अंतरराष्‍ट्रीय महिला पहलवान दंगल गर्ल बबीता फोगाट ने हरियाणा के उप खेल निदेशक के पद से इस्‍तीफा दे दिया है। बबीता ने अपना त्‍यागपत्र खेल विभाग के प्रधान सचिव को भेजा है। उन्‍होंंने त्‍यागपत्र देने का कोई कारण नहीं बताया है। बबीता को कुछ दिन पहले इस पद पर नियुक्‍त किया गया था। इस पर कुछ पूर्व खिलाडि़यों ने सवाल उठाए थे। बबीता ने भाजपा के टिकट पर पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था।

बबीता फोगाट अपने बयानों और ट्वीट को लेकर अक्‍सर चर्चाओं में रही हैं। पहले हरियाणा सरकार से टकराव के बाद बबीता फोगाट ने 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण की थी। उनको इस चुनाव में पराजय का सामना करना पड़ा। इसके बाद वह अपने ट्वीट और सोशल मीडिया पर पोस्‍ट को लेकर चर्चाओं में रहीं।

पिता महावीर फोगाट और बहनों के साथ बबीता फोगाट।

अभी कुछ दिन पहले बबीता फोगाट काे हरियाणा सरकार ने खेल उपनिदेशक पद पर नियुक्‍त किया था। इस पर हरियाणा के कई पूर्व खिलाडियों ने सवाल उठाया था। इन खिलाडि़यों का कहना था कि किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ने के कारण किसी खिलाड़ी को खेल से जुड़े पदों पर नियुक्ति देना गलत है। बबीता ने अभी इस्‍तीफा को लेकर कोई स्‍पष्‍टीकरण नहीं दिया है।

दंगल गर्ल बबीता फोगाट पंचकूला स्थित खेल निदेशालय में कार्यरत थीं। बबीता ने अपने त्‍यागपत्र में कोई कारण नहीं बताया है। उन्‍होंने कुछ अपरिहार्य कारणों से अपने पद से इस्‍तीफा देने की बात कही है। बता दें कि बबीता फोगाट ने महिला कुश्‍ती के क्षेत्र में विश्‍वभर में भारत और हरियाणा का नाम रोशन किया है। उन्‍हाेंने विभिन्‍न अंतरराष्‍ट्रीय प्रतियोगिताओं में अनेक पदक जीते हैं।

आमिर खान के साथ बबीता और गीता फोगाट।

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने बबीता फोगाट और उनकी बड़ी बहन अंतरराष्‍ट्रीय महिला पहलवान गीता फोगाट व उनके पिता महावीर फोगाट के संघर्ष पर हिंदी फिल्‍म दंगल बनाई थी। इस फिल्‍म के जरिये गीता, बबीता और महावीर फोगाट का अद्भूत संघर्ष दुनिया के समक्ष आया था।साभार – दैनिक जागरण

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version