सोलंग में ब्‍यास नदी पर बनाया अस्‍थायी पु‍ल टूटकर गिरा, एक व्‍यक्‍त‍ि और पांच घोड़े पानी में गिरे

हिमाचल प्रदेश/मनाली।  मनाली के साथ लगते सोलंग गांव को जोड़ने वालेअस्थायी पुल के टूट जाने से एक व्‍यक्‍ति‍ और पांच घोड़े ब्यास नदी में गिर गए.घोड़ा मालिक भी पानी की चपेट में आ गया था. लेकिन वो पानी से बाहर निकलने में कामयाब रहा। पांचों घोड़े कुछ दूरी तक पानी मे बह गए, जिस कारण वे घायल हो गए हैं। सोलंग के ग्रामीणों ने गांव में जाने के लिए अस्थायी पुल का निर्माण किया है। सरकार ने इस गांव के लिए 2014 से ब्यास पर पुल बनाने का काम शुरू किया था। लेकिन छह साल बीतने के बाद भी ग्रामीणों को स्थायी पुल नहीं मिल पाया है।

सोलंग के ग्रामीण रूप चंद ठाकुर, गोकलचंद, कर्मचंद, रोशन व लुदर ने बताया ग्रामीण कई सालों से पुल की समस्या का सामना कर रहे हैं।हर साल नदी में  अस्थायी पुल बाढ़ में बह जाता है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं।उन्होंने बताया गांव के लिए छह साल पहले स्थायी पुल का कार्य शुरू हुआ है। लेकिन लोक निर्माण विभाग छह साल बीतने के बाद अभी पिल्‍लर भी खड़े नहीं कर पाया है। उन्होंने कहा कई बार विभाग व सरकार के ध्यान में इस गंभीर समस्या को लाया। लेकिन कोई भी उनकी नहीं सुन रहा। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि उनकी इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version