यमुना एक्सप्रेस-वे के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुण वीर सिंह ने फिल्म सिटी के लिए उपलब्ध कराई जमीन – मुख्य सचिव को पत्र लिखकर दी जानकारी

यमुना एक्सप्रेस वे के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुण वीर सिंह ने अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं ओद्योगिक विभाग को पत्र लिखकर फ़िल्म सिटी के लिए उपलब्ध भूमि की जानकारी दी है।

नोएडा। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में देश को एक अच्छी फिल्म सिटी की जरूरत है। उत्तर प्रदेश यह जिम्मेदारी को लेने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हम एक उम्दा फिल्म सिटी तैयार करेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में से किसी एक प्राधिकरण में फिल्म सिटी के निर्माण के लिए जमीन की व्यवस्था करने का सख्त निर्देश दिया था।

जिसके एवज में यमुना एक्सप्रेस-वे के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुण वीर सिंह ने अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं ओद्योगिक विभाग को पत्र लिखकर फ़िल्म सिटी के लिए उपलब्ध भूमि की जानकारी दी है । पत्र में फ़िल्म सिटी के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे ओद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-21 में ओद्योगिक भूखंडों के लिए 780 एकड़ और व्यावसायिक भूखंड के लिए 220 एकड़ यानि कुल 1000 एकड़ भूमि उपलब्ध है। और मेप भी भेजा गया ।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version