मेरठ में मास्क के बिना नहीं कर सकेंगे सफर, लग सकता जुर्माना – हर मूवमेंट पर है पुलिस की नजर

मेरठ पुलिस ने जिले में मास्क का अभियान चला रखा है। इस अभियान के तहत पुलिस लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को बता रही है कि घर से निकलते समय मास्क जरूर लगाएं। मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर अंकुश लगाने और लोगों को जगरूक करने का अनूठा तरीका अपनाया है। लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है वहीं, हर आने-जाने वाले पर सीसीटीवी के जरिए नजर रखी जा रही है। जो भी मास्क के बिना पाया जा रहा उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए बाकायदा एक कंट्रोल रूम तैयार किया गया है जहां से माइक के जरिए लोगो को मास्क लगाने की हिदायत दी जाने के साथ-साथ लोगो पर कैमरे के जरिए नजर भी रखी जा रही है।

पुलिस ने चला रखा है मास्क अभियान-
दरअसल, मेरठ पुलिस ने पूरे जिले में मास्क का अभियान चला रखा है। इस अभियान के तहत पुलिस जगह-जगह लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को बता रही है कि आप घर से निकलते समय मास्क जरूर लगाएं। अगर मास्क नहीं लगाएंगे तो आपके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी लगाया जा सकता है। पुलिस लोगों को बता रही है कि महामारी से बचें और लोगो को भी कोरोना संक्रमण से बचाएं।

बनाया गया कंट्रोल रूम-
पुलिस ने इस पूरे अभियान के तहत एक कंट्रोल रूम भी बनाया है। कंट्रोल रूम में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। कंट्रोल रूम में करीब 100 के ज्यादा कैमरों के जरिए लोगों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही लोगों को ये भी बताया जा रहा है कि घर से निकलते समय मास्क जरूर लगाएं।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version