मुरथल में फूटा कोरोना बम: मशहूर सुखदेव ढाबा पर 65 कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव

हरियाणा के सोनीपत का मुरथल का मशहूर सुखदेव ढाबा कोरोना संक्रमण की जद में आ गया है। ढाबा पर काम करने बाहर से आए 65 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। किसी में कोई लक्षण नहीं होने के कारण सभी को उनके घरों में क्वारंटाइन कर दिया गया है। एसडीएम विजय सिंह मौके पर पहुंच गए हैं।

एहतियात के तौर पर ढाबा को दो दिन के बंद कर दिया गया है और उसे सैनिटाइज किया जा रहा है। उप सिविल सर्जन व ग्रामीण क्षेत्र की नोडल अधिकारी डॉ. गीता दहिया ने बताया कि ढाबा पर काम करने वालों के सैंपल लिए गए थे।

ढाबा संचालक अमरीक सिंह ने बताया बिहार से आए थे कर्मचारी

ढाबा संचालक अमरीक सिंह ने बताया कि उन्होंने चार दिन पहले बिहार से बस के द्वारा करीब 100 कामगारों को बुलाया था। ये कामगार पहले भी उनके पास काम करते थे और लॉकडाउन के दौरान अपने घर चले गए थे। सभी ढाबा के साथ लगते क्वार्टर में ठहरे हुए थे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से सभी का कोरोना जांच करने का अनुरोध किया था। इस पर सभी के सैंपल लिए गए थे। इनमें से ही 65 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version