आप को चंदा देने वाले दो लोग गिरफ्तार, जाली दस्तावेजों से बनाई थीं शेल कंपनियां

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने जाली दस्तावेजों के आधार पर शेल कंपनियां बनाने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिनमे से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम मुकेश और सुधांशु बंसल नाम हैं।  इन दोनों पर मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने का भी आरोप है।

आर्थिक अपराध शाखा ने बताया कि रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज, नई दिल्ली की एक शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में चार कंपनियों के नाम शामिल थे  जिन्होंने कथित तौर पर अप्रैल 2014 में आम आदमी पार्टी (आप) को 50 लाख रुपये दिए थे।

फिलहाल EOW की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और साथ ही उनसे बरामद हुए  दस्तावेजों को खंगाल रही हैं। पुलिस इनके आय-व्यय का पूरा ब्यौरा तलाश रही है।

मारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version