नीता अंबानी दुनिया के शीर्ष परोपकारी लिस्ट में शामिल

अमेरिका की प्रतिष्ठित पत्रिका टाउन एंड कंट्री ने कोरोना संकट के बीच लोगों की जिंदगियां बचाने में जुटीं नीता अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन को 2020 के दुनिया के शीर्ष समाजसेवियों (परोपकारी) की सूची में शामिल किया है। नीता अंबानी को रिलायंस फाउंडेशन के अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता (फ्रंटलाइन वर्कर्स), समाज के विभिन्न तबकों के लिए राहत कार्यों, गरीबों को भोजन कराने और देश का पहला कोविड-19 अस्पताल स्थापित करने जैसी समाज सेवाओं के लिए सूची में जगह दी गई है। पत्रिका ने नीता अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन के प्रयासों की जमकर सराहना भी की। पत्रिका ने कहा कि फाउंडेशन ने लॉकडाउन के दौरान लाखों लोगों को खाना खिलाया है। साथ ही आपातकालीन कोष में 7.2 करोड़ डॉलर भी दान किए हैं।

सूची में नीता समेत इन हस्तियों का नाम : 2020 के लिए जारी इस सूची में नीता भारत की अकेली समाजसेवी हैं। इस सूची में अन्य वैश्विक हस्तियों में टिम कुक, ओपरा विनफ्रे, लॉरेन पॉवेल जॉब्स, लॉडर फैमिली, डोनाटेला वसार्चे, माइकल ब्लूमबर्ग, लियोनार्डो डि कैप्रियो और कई अन्य हस्तियां भी शामिल हैं। टाउन एंड कंट्री अमेरिका की प्रमुख लाइफस्टाइल पत्रिका है, जोकि 1846 से सामान्य रुचि के विषयों में प्रकाशित हो रही है।

नीता ने जताई खुशी

नीता अंबानी ने सूची जारी किए जाने के अवसर पर कहा कि संकट के दौरान तत्काल राहत, संसाधन, सरलता और सबसे महत्वपूर्ण करुणा की जरूरत होती है। हमें खुशी है कि हमारे प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी जा रही है।

 

साभार :livehindustan

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें.
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version