कांग्रेस नेताओं ने मंदिरों को गिराकर उनकी जमीनों पर कब्जे किए : पीएम 

करौली। पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को करौली में विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया। कहा कि कांग्रेस का इतिहास ही नहीं, इरादे भी खतरनाक है। कांग्रेसी नेताओं ने तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार के लिए मंदिरों को गिराकर उनकी जमीनों पर कब्जे किए। यहां रामनवमी की शोभायात्रा पर पत्थर बरसाए जाते थे।

कहा कि जिस राजस्थान के धौलपुर ने अयोध्या में 500 साल के इंतजार के बाद बने भव्य राममंदिर के लिए पत्थर भेजे, उसी राम मंदिर पर कांग्रेस पार्टी के नेता कैसी-कैसी भाषा बोल रहे हैं। इन लोगों ने राम मंदिर की प्रतिष्ठा का बहिष्कार तक किया। विकसित भारत का संकल्प पूरा करने के लिए मेरा पल-पल आपके नाम है, हर पल देश नाम है। इसलिए कहता हूं, 24×7 फोर 2047। उन्होंने कहा- कि करौली बता रहा 4 जून 400 पार। राजस्थान कह रहा फिर मोदी सरकार। राजस्थान के हर घर पानी पहुंचेगा, यह मोदी की गारंटी है। कांग्रेस युवाओं की सरकारी नौकरी में लूट के मौके तलाशती है। पेपर लीक की फैक्ट्री तैयार कर दी थी। कांग्रेस के नेता समझ रहे हैं, राजस्थान का कश्मीर से क्या वास्ता है। राजस्थान के बलिदानी वीर शहीदों के घर जाकर पूछो, उनके गांव की मिट्टी बताएगी, राजस्थान का कश्मीर से क्या वास्ता है। कश्मीर की धरती पर राजस्थान के कई वीरों ने बलिदान दिया है। इस मिट्टी की शहीदों की समाधियां हैं, राजस्थान का कश्मीर से क्या रिश्ता है। सत्ता से दूर होकर इनकी सोच इतनी संकुचित हो गई है कि ये लोग राणा प्रताप की धरती से पूछते हैं, कश्मीर का बाकी देश से क्या लेना-देना।

हर घर पहुंचेगा पानी
राजस्थान कैसे पानी की मुसीबतों से गुजर रहा है, मैं समझता हूं। इसलिए समस्या के समाधान खोजने के लिए रास्ते खोजते रहते हैं। हम हाथ जोड़कर नहीं बैठे रहते। कांग्रेस ने पानी में पैसा कमाने का पाप किया, भाजपा ने उसे सेवा, जिम्मेदारी और जवाबदेही का काम मानकर उसे पूरा किया। आने वाले समय में राजस्थान के हर घर-घर में पानी पहुंचेंगे ये मोदी की गारंटी है।

Exit mobile version