पिछले 10 दिनों में करीब 6 रुपए बढ़े डीजल और पेट्रोल के दाम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 0.47 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 76.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 0.57 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 75.19 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है | यह लगातार 10वां दिन है जब तेल कंपनियों ने लागत के हिसाब से दोनों ईंधन के मूल्य समायोजित किये हैं | इससे पहले 82 दिनों तक पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किये गये थे |

जानिए अपने शहर के नए रेट्स

शहर                पेट्रोल                डीजल

दिल्ली               76.73                 75.19
कोलकाता        78.55                 70.84
मुंबई                 83.62                 73.75
चेन्नई                 80.41                 73.21
पटना                80.53                 73.36
लखनऊ           78.23                  68.42
जयपुर              84.09                  76.48
नोएडा              78.34                  68.52

पिछले 10 दिनों में इतने बढ़े दाम

पिछले 10 दिनों में पेट्रोल के दामों में 5.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल की दर में 5.8 रुपये लीटर की कुल वृद्धि हुई है | उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोरोना वायरस महामारी के कारण कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का लाभ उठाने और अतिरिक्त संसाधन जुटाने के इरादे से सरकार ने 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी | उसके बाद तेल कंपनियों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने कीमतों की दैनिक समीक्षा रोक दी थी |

उसके बाद सरकार ने फिर पांच मई को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 10 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिये. इस दो बार की वृद्धि से सरकार को 2 लाख करोड़ रुपये के अतिरिक्त कर राजस्व प्राप्त हुए | तेल कंपनियों ने हालांकि, उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी का भार ग्राहकों पर नहीं डाला, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के साथ उसे समायोजित कर दिया | अधिकारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में अत्यधिक उतार-चढ़ाव के कारण तेल कीमतों की दैनिक समीक्षा को रोक दिया गया था | अब जबकि बाजार में कुछ हद तक स्थिरता दिखने लगी है दैनिक मूल्य समीक्षा शुरू कर दी गई है |

साभार :ABP

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें.
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version