देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 1,73,453 – शुक्रवार को जुड़े रिकॉर्ड 8,101 नए मरीज

भारत में कोराना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 73 हजार 453 हो गई है। शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 8101 मरीज मिले तो रिकॉर्ड 11 हजार 729 लोग ठीक भी हुए, जबकि 269 की मौत हुई। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 116 मरीजों की जान गई। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 62 हजार के पार हो गया। उधर, दिल्ली में भी रिकॉर्ड 1106 संक्रमित बढ़े और 82 ने जान गंवाई। लगातार दूसरे दिन 1 हजार से ज्यादा मरीज बढ़ने पर दिल्ली सरकार ने 5 बड़े होटलों से उनके कैंपस कोरोना हॉस्पिटल के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए मांगे हैं।

आज #महाराष्ट्र में 2682, #दिल्ली में 1105, #तमिलनाडु में 874, #गुजरात में 372, #राजस्थान में 298, प. बंगाल में 277, उत्तर प्रदेश में 275, कर्नाटक में 248, हरियाणा में 217, उत्तराखंड में 216, बिहार में 174, जम्मू-कश्मीर में 128 और असम में 144 मरीज मिले। इनके अलावा 341 मरीजों और बढ़े, लेकिन ये किन राज्यों से हैं यह स्पष्ट नहीं हो सका। ये आंकड़े Covid19.Org के आधार पर हैं।

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 1 लाख 65 हजार 799 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 89 हजार 987 का इलाज चल रहा है। 71 हजार 105 ठीक हो चुके हैं और 4706 की मौत हो चुकी है।


हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें.
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version