दरभंगा – जुमे की सामूहिक नमाज़ पढ़ने से रोका तो उपद्रवियों ने किया मस्जिद पर हमला

बिहार के दरभंगा जिले में जुमे की नमाज पढ़ने से रोकने पर उपद्रवियों ने जमकर हंगामा किया। उपद्रवियों ने मस्जिद पर पथराव कर दिया। पत्थरबाजी में तीन लोग घायल हो गए इन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना लहेरियासराय थाना क्षेत्र खान चौक ड्यूरी का है।

कुछ लोग जुमे की नमाज अदा करने के लिए मस्जिद पहुंचे थे। मस्जिद के कर्मचारी वलीउल्लाह खान ने उन्हें कहा- कोरोनावायरस के चलते सामूहिक नमाज अदा करने पर रोक लगाई गई है। इस पर लोग भड़क गए और मस्जिद पर पथराव करने लगे। वहां कुछ लोगों ने उपद्रवियों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे उनकी एक नहीं सुने।

स्थानीय निवासी मुन्ना खान ने बताया कि प्रशासन पहले ही लोगों को सख्त चेतावनी दे चुका है कि कोरोनावायरस की वजह से भीड़ नहीं लगनी चाहिए। सभी लोग इस आदेश का पालन कर रहे हैं। कुछ शरारती तत्व उन्माद फैलाना चाहते हैं। जुमे की नमाज अदा करने आए लोगों को हमने बहुत समझाया, लेकिन वे हंगामा करने लगे। लहेरियासराय थाना के एएसआई प्रदीप चौधरी ने बताया- आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।


हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version