दिल्ली में मास्क न पहनने के आरोप में 137 के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज

मास्क न पहनने वाले 137 लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस मुख्यालय सूत्रों के अनुसार, ये 137 मामले उत्तर पश्चिम, दक्षिणी, उत्तरी, बाहरी और शाहदरा जिलों में दर्ज किए गए। सबसे ज्यादा मास्क न पहनने वाले 32 लोगों के खिलाफ उत्तर पश्चिमी दिल्ली जिले में चालान काटे गए।

इसी तरह मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने वाला दक्षिणी दिल्ली जिला दूसरे नंबर पर रहा। यहां पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर 23 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इसी तरह उत्तरी और बाहरी दिल्ली जिले में क्रमश: 20 और 14 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। ये सभी लोग मास्क नहीं पहने थे।

इसके साथ ही पुलिस ने शब-ए-बारात के दौरान कानून का पालन न करने वाले 240 लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई महरौली थाना पुलिस ने की। यहां पुलिस ने 240 लोगों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्यवाही करके छोड़ दिया।


हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version