योगी आदित्यनाथ की डांट के बाद नोएडा के डीएम ने मांगी 3 महीने की छुट्टी

उत्‍तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ कोरोना वायरस से बचाव के लिए चलाए जा रहे राहत कार्यों में कोई कोताही नहीं चाहते हैं। इसी के चलते आज नोएडा में एक मीटिंग के दौरान उन्होंने डीएम गौतमबुद्ध नगर को फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा था, आप लोग बकवास बंद कीजिए, आपकी बकवास ने ही यहां के हालात खराब किए हैं। इसके बाद डीएम बीएन सिंह ने मुख्य सचिव को पत्र लिखते हुए तीन महीने की छुट्टी पर जाने की बात लिखी है।

आपको बता दें कि यूपी में इस वक्त सबसे ज़्यादा पॉजिटिव केस नोएडा से 33 हैं। तीन केस ठीक हो चुके हैं। जबकि एक कंपनी की वजह से नोएडा में कोरोना वायरस का संक्रमण फैला है।

सीज़फायर कंपनी के खिलाफ देरी से हुई कार्रवाई से थे खफा

सीएम योगी ने नोएडा अधिकारियों संग मीटिंग की तथा नोएडा के हालात का जायज़ा लिया। डीएम ने बताया कि अभी तक 33 केस पॉजिटिव सामने आए थे। तीन ठीक होकर चले गए और बाकी अभी अलग-अलग अस्पताल में हैं। लेकिन 30 में से अकेले 19 केस सीज़फायर कंपनी से जुड़े कर्मचारियों के हैं।

ऐसा दावा किया जा रहा है कि इसी कंपनी से पॉजिटिव केस बढ़ना शुरु हुए थे। इसी के चलते रविवार को कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। कुछ दिन पहले कंपनी के एमडी विदेश से लौटे थे। वहीं जॉन नाम का एक ऑडिटर भी ब्रिट्रेन से आया था।


हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version