लॉकडाउन का असर, दिल्ली से हापुड़ तक का सफर पैदल तय कर रहे सैंकड़ों यात्री

दिल्ली के लॉकडाउन होने पर वहां काम करने वाले कामगार व श्रमिक पैदल ही अपने घर के लिए रवाना हो गए। रविवार रात से लेकर सोमवार को दिनभर जीटी रोड और हापुड़ रोड होते हुए बड़ी संख्या में लोग हापुड़ की तरफ जाते नजर आए। अपने घर जाने के लिए लोग एक कतार में सिर पर सामान व बैग रखकर पैदल चलते दिखाई दिए। लोग इस उम्मीद में 30 से 40 किलोमीटर पैदल चले कि हापुड़ में प्रवेश करके उन्हें यातायात का कोई साधन मिल जाएगा। क्योंकि वहां लॉकडाउन नहीं है।

कोरोना वायरस को रोकने के लिए दिल्ली व गाजियाबाद लॉकडाउन किए गए हैं। प्रदेश के अलग-अलग जनपदों के लोग दिल्ली में रोजगार के लिए रहते हैं। लॉकडाउन होने के कारण यातायात के साधन उपलब्ध नहीं थे। फिर भी ये लोग सोमवार को अपने घर के लिए पैदल ही चल दिए। मूल रूप से रामपुर निवासी अली ने बताया कि वह दिल्ली के पटेलनगर वेस्ट में मजदूरी करते हैं। लॉकडाउन होने के कारण वह अपने घर को लौट रहे हैं। दिल्ली और गाजियाबाद में लॉकडाउन की वजह से इंटरस्टेट बस सेवा नहीं चल रही। इस कारण हापुड़ पहुंच कर घर पहुंचने का कोई न कोई साधन मिल जाएगा। क्योंकि वहां लॉकडाउन नहीं है।

मुरादाबाद निवासी सलीम ने बताया कि वह दिल्ली भजनपुरा एक वर्कशॉप में काम करते हैं। वर्कशॉप स्वामी ने लॉकडाउन के कारण छुट्टी कर दी है। कहा है कि जब स्थिति सामान्य होगी, तब बुलाएंगे। ऐसे में इतने दिन यहां नहीं रह सकते तो घर जाने के लिए पैदल निकल लिए। किसी ने बताया कि हापुड़ से यातायात का साधन मिल जाएगा।


हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version