शेयर बाज़ार में लौटी रौनक, सेंसेक्स ने बनाई 500 अंकों की बढ़त

दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका के शेयर बाजार से जुड़े फ्यूचर इंडेक्स में लौटी तेजी की वजह से एशियाई बाजारों में खरीदारी लौट आई है। जापान समेत भारत के शेयर बाजार तेजी के साथ कारोबार कर रहे है। BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 500 अंक उछलकर 31,844 के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, NSE के 50 शेयरों वाले प्रमुख इंडेक्स निफ्टी में 150 अंक की तेजी है। यह बढ़कर 9,342 के स्तर पर है।

आपको बता दें कि सोमवार को सेंसेक्स में 2713 अंकों की गिरावट रही थी। वहीं, निफ्टी भी 9200 के स्तर से नीचे बंद हुआ था। ग्लोबल संकेतों की बात करें तो सोमवार को अमेरिकी बाजारों में जबरदस्त गिरावट रही और डाउ जोंस 2,997.10 अंकों यानी 12.93 फीसदी गिरावट के साथ 20,188.52 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, आज एशियाई बाजारों में भी दबाव है।

अब क्या करें निवेशक-

दुनिया के बड़े ब्रोकरेज हाउस CLSA का कहना है कि कोरोना से मुकाबले में RBI काफी पीछे है। उनके अनुसार बैंक 1 लाख करोड़ के LTRO से रिजर्व इस्तेमाल कर पाएंगे। इस समय पॉलिसी स्टैंस काफी Conservative है जबकि RBI को पॉलिसी रेट निगेटिव में ले जाना चाहिए।

मॉर्गन स्टेनली ने बाजार पर अपनी राय देते हुए कहा है कि FY21 में मुनाफे के अनुमान में 10 प्रतिशत की कटौती की है। 2020 के लिए सेंसेक्स का लक्ष्य 36000 है। हालांकि वैल्यूएशन के लिहाज से शेयर आकर्षक हुए हैं। इन्होंने अपनी फोकस लिस्ट से Guj Gas को बाहर किया है और Godrej Cons को शामिल किया है।

मॉर्गन स्टेनली ने गैस सेक्टर पर कहा है कि सस्ते क्रूड से गैस की इंडस्ट्रियल डिमांड कम होगी. इससे FY21 में EPS में गिरावट देखने को मिल सकती है।


हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version