दिल्ली – CAA विरोधी प्रदर्शन के दौरान चली गोली, एक युवक घायल

राजधानी दिल्ली में नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएए) के विरोध में चल रहे प्रदर्शन में हँगामा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आज जामिया यूनिवर्सिटी इलाके में सीएए के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक अनजान शख्स ने गोली चला दी। जानकारी के मुताबिक, गोली चलाने वाले व्यक्ति ने कहा कि मैं तुम्हें आजादी दिलाता हूं। जानकारी के अनुसार, गोली चलाने वाला बाहर से आया था। गोली चलाने वाले व्यक्ति ने पिस्टल लहराते हुए कहा, ‘दिल्ली पुलिस जिंदाबाद, जामिया मिलिया मुर्दाबाद।’

इस व्यक्ति की गोली से मार्च में शामिल जामिया का एक छात्र घायल हो गया है। घायल छात्र को होली फैमिली हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायल हुए छात्र का नाम शादाब है। दरअसल आज जामिया से राजघाट तक सीएए के विरोध में मार्च निकाला जा रहा था। गोली चलने की घटना के बाद भी जामिया के छात्र मार्च निकाल रहे हैं। इस बीच मार्च में पुलिस की भारी तैनाती की गई है।

आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने गोली चलाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। शख्स के पास से पिस्टल बरामद कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं। गोली चलाने वाला शख्स कैमरे में कैद हो गया है। विडियो में शख्स को पिस्टल निकालते और गोली चलाते देखा जा सकता है।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version