न्यूजीलैंड ने दिया 204 रनों का लक्ष्य, भारत को लगा पहला झटका – रोहित शर्मा 7 रन बना कर आउट

न्यूजीलैंड ने पांच टी-20 की सीरीज के पहले मैच में भारत को 204 रन का लक्ष्य दिया। ऑकलैंड के ईडन पार्क में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 203 रन बनाए। उसके लिए कॉलिन मुनरो ने 59, रॉस टेलर ने नाबाद 54 और केन विलियम्सन ने 51 रन की पारी खेली। टेलर ने 6 साल बाद टी-20 में अर्धशतक लगाया। उन्होंने पिछला अर्धशतक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2014 में लगाया था। तब 62 रन की पारी खेली।

टेलर ने विलियम्सन के साथ चौथे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की। विलियम्सन ने 26 गेंद की पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए। वहीं, टेलर ने 27 गेंद की पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिवम दुबे और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट लिए।

मुनरो ने करियर का 10वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 42 गेंद की पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए। शार्दुल की गेंद पर चहल ने मुनरो का कैच लिया। कॉलिन डी ग्रैंडहोम खाता खोले बगैर आउट हुए। जडेजा ने शिवम दुबे के हाथों कैच कराया। टिम शिफर्ट (1) को बुमराह ने श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया।

इससे पहले गुप्टिल ने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने मुनरो के साथ 7.5 ओवर में 80 रन की साझेदारी की। शिवम दुबे की गेंद पर रोहित शर्मा ने उनका कैच लिया। मुनरो ने चौथे ओवर में शार्दुल ठाकुर की छह गेंदों पर 18 रन बनाए।

भारतीय प्लेइंग इलेवन में ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, वॉशिंगटन सुंदर और संजू सैमसन को शामिल नहीं किया गया। पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज में चोटिल हुए थे। उनकी जगह लोकेश राहुल ने विकेटकीपिंग की थी। इस मैच में भी वे ही कीपिंग करेंगे। न्यूजीलैंड के लिए हामिश बेनेट ने डेब्यू किया। वे 10 साल पहले करियर का पहला वनडे और टेस्ट खेले थे।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version