अर्थला झील बनेगा पिकनिक स्पॉट, बोटिंग के साथ उठा सकेंगे म्यूजिकल फाउंटेन का आनंद

हिंडन नदी के तट पर बनी अर्थला झील को गाज़ियाबाद नगर निगम अब एक पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने की प्लानिंग कर रहा है। जल्द इसकी डीपीआर बनवाई जाएगी। भूमाफियाओं से बचाने के लिए निगम ने योजना बनाई है।

अर्थला झील का क्षेत्रफल दो लाख तीन हजार 662 वर्ग मीटर है। लेकिन अतिक्रमण की वजह से इसका क्षेत्रफल घटकर एक लाख 32 हजार वर्ग मीटर रह गया था। एनजीटी के आदेश पर झील की जमीन का कुछ हिस्सा अतिक्रमण मुक्त कराया गया। उसके लिए बड़ी संख्या में मकान तोड़े गए थे। अब भी भूमाफियाओं की नजर झील की जमीन पर टिकी हुई है। वह कब्जा करने के प्रयास में है। इनसे अर्थला झील की जमीन को बचाने के लिए नगर निगम ने वहां पिकनिक स्पॉट बनाने का विचार किया है।

महापौर आशा शर्मा ने बताया कि झील के चारों ओर रंगीन लाइटिग की जाएगी। फाउंटेन और म्जूजिकल शो की व्यवस्था भी रहेगी। पिकनिक स्पॉट बनाने के लिए झील के चारों ओर हरियाली की जाएगी। खूबसूरत दिखने वाले पेड़ लगाए जाएंगे। छोटी-छोटी क्यारियां बनाई जाएंगी। उसमें फूलों की पौध लगाई जाएंगी। इसके अलावा लोगों के बैठने के लिए बेंच लगाए जाएंगे। झील की सफाई व्यवस्था का आधुनिक इंतजाम किया जाएगा। आसपास फूड स्टॉल और झूले लगाने की जगह भी बनाई जाएगी। अर्थला झील को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा। उसमें बोटिग की व्यवस्था भी होगी। जल्द इसकी डीपीआर बनवाई जाएगी।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version