गाज़ियाबाद नगर निगम कार्यकारिणी में भाजपा को मिला बहुमत, 6 में से 4 सीटों पर मिली जीत

गाज़ियाबाद नगर निगम कार्यकारिणी के बुधवार को सम्पन्न चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी का सदन के साथ कार्यकारिणी में पूरा दबदबा कायम हो गया। वर्तमान में सदन में 57 फीसदी पार्षद भाजपा के है। दूसरी ओर कार्यकारिणी में चार नए सदस्यों के जीतने के बाद कार्यकारिणी में पार्टी दो तिहाई बहुमत से आगे हो गई है। इसलिए आने वाले दिनों में भाजपा के एजेंडे और प्रस्ताव को रोकना इतना आसान नहीं होगा।

पहले से ही नगर निगम में बहुमत वाली भाजपा को कार्यकारिणी में चार सदस्यों के जीतने के बाद एक और किला फतह हो गया है। नगर निगम में वर्तमान में 100 सदस्यों वाले सदन में 57 सदस्य पहले से भाजपा के है। सौ में से एक सीट कांग्रेस पार्षद के निधन के बाद उस पर उपचुनाव हो रहा है।

इस सीट को जीतने में पार्टी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी प्रकार 12 सदस्यों वाली कार्यकारिणी में भी बुधवार को चार सदस्यों के जीतने के बाद कार्यकारिणी सदस्यों की संख्या 8 हो गई है। निगम कार्यकारिणी में भाजपा के चार सदस्य अनिल स्वामी, विनोद शर्मा, राजीव शर्मा, मनोज गोयल पहले से मौजूद हैं जबकि नए सदस्यों में हेमलता शर्मा, अमित डबास, श्री भगवान अग्रवाल, सुरेंद्र सेन के जीतने पर यह संख्या 8 हो गई है। इस प्रकार नगर निगम कार्यकारिणी में भी दो तिहाई बहुमत हो गया है। इसके बाद कोई भी प्रस्ताव कार्यकारिणी में रोकना विपक्ष के लिए मुश्किल भरा काम होगा।

बसपा के वर्तमान में सदन में 16 सदस्य हैं जबकि कांग्रेस के 14 पार्षद मौजूद हैं। 14 सदस्यों वाली कांग्रेस के 3 सदस्य हो गए हैं, इनमें मनोज चौधरी, अजय शर्मा एवं विनोद जाटव हैं जबकि बसपा के 16 पार्षद होते हुए भी केवल एक ही कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु चौधरी हैं। सपा के सदन में 5 पार्षद होते हुए कार्यकारिणी में उनका प्रतिनधित्व नहीं है। इस तरह से निगम कार्यकारिणी से सपा का पत्ता साफ है। भाजपा को निगम कार्यकारिणी में प्रस्ताव पास के लिए आसानी होगी।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version