गाज़ियाबाद को साफ रखने में मददगार दुकानदारों को पुरस्कृत, तो दोषियों पर जुर्माना लगा रहा है नगर निगम – दिनेश चंद्र सिंह

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शहर गाजियाबाद को स्वच्छ बनाये रखने के लिए नगरायुक्त दिनेश चंद्र सिंह आज सुबह मोहन नगर और वसुंधरा ज़ोन पहुंचे। इससे पहले वे कुछ देर नगर निगम द्वारा संचालित गौशाला रुके जहां उन्होंने नन्दीपार्क में निराश्रित गौवंशों के रख-रखाव और उन्हें दिए जाने वाले खानपान का निरीक्षण किया। नन्दी पार्क में कुछ छोटी-छोटी कमियाँ थी जिन्हें दूर करने के लिए मौके पर ही निर्देश दिए गए।

नगर आयुक्त दिनेश चंद्र सिंह ने बताया कि शहर के व्यापारियों की ओर से उन्हें निरंतर सहयोग मिल रहा है और प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन की थैलियों पर काफी हद तक नियंत्रण पाया ज चुका है। उन्होंने बताया कि प्रतिबन्धित सामग्री के प्रयोग की रोकथाम के लिए नगर निगम में स्टील के बर्तन बैंक की स्थापना की गयी है जिसके फलस्वरूप आमजन बहुत ही न्यूनतम किराया देकर बर्तन बैंक से स्टील के बर्तनों को अपने कार्यक्रमों में प्रयोग कर उत्साहित भी हैं।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने देखा कि मोहननगर जोन स्थित हिंडन एयरफोर्स स्टेशन के पास एक स्ट्रीट वेन्डर (छोले-भटूरे, कढी-चावल, खस्ता कचैरी वाला) द्वारा पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित सामग्री का परित्याग कर स्टील के बर्तनों का प्रयोग किया जा रहा था तथा साफ-सफाई व्यवस्था के लिए डस्ट्बिन भी रखा हुआ था ताकि आस-पास गन्दगी फैलने न पाये।

स्ट्रीट वेंडर के इस प्रयास से कुश होकर नगर आयुक्त ने वेन्डर को प्रोत्साहन स्वरूप 20 स्टील के बर्तन एवं 51 रुपए देकर सम्मानित किया। इसी क्रम में नगर आयुक्त द्वारा वसुन्धरा जोन स्थित राजवीर नाम के एक स्ट्रीट वेंडर को भी “स्वच्छ भारत मिशन“ के अन्तर्गत अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिये स्टील के बर्तन देकर उसके बर्तन बैंक में इजाफा किया गया तथा ₹101 से पुरस्कृत कर उसका भी उत्साहवर्धन किया गया।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version