लोनी में पुलिस ने चौराहों पर लगाई दंगाइयों की तस्वीरें, बड़े पैमाने पर धरपकड़ जारी

गाज़ियाबाद जिले में भी नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ शुक्रवार को हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। लोनी में उपद्रवियों की तस्वीरों वाले पोस्टर बीच चौराहों पर लगाए गए हैं। लोगों से उनकी पहचान की अपील की गई है। पुलिस ने जानकारी देने वालों का नाम गुप्त रखने की बात भी कही है।

आपको बता दें कि जिले में शुक्रवार को सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) के खिलाफ हुए विरोध के बाद पत्थरबाजी और हंगामा करने मामले में 4 थानों में 451 ज्ञात समेत करीब 5000 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें लोनी के पूर्व विधायक जाकिर अली, एसपी नेता रिजवान सेफी, लोनी के सभासद सलाउद्दीन, सपा नेता और पार्षद पति आरिफ जैसे नाम भी शामिल हैं।

शुक्रवार को हुए हंगामे में लोगों की तरफ से पत्थरबाजी के लाठीचार्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए घंटाघर कोतवाली, मुरादनगर, लोनी, लोनी बॉर्डर और साहिबाबाद में 7 मुकदमे दर्ज किए थे। इसमें सबसे ज्यादा एफआईआर लोनी सर्कल में हुई। लोनी और लोनी बॉर्डर में ही 3200 से अधिक ज्ञात और अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं गिरफ्तारी सबसे ज्यादा साहिबाबाद क्षेत्र में हुई है। अब तक गाजियाबाद में 135 से ज्यादा गिरफ्तारी हो चुकी हैं।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version