ग्रेटर नोएडा : पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का किया खुलासा, 8 गिरफ्तार

नई दिल्ली। पुलिस ने ग्रेटर नोएडा में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बीते 29 नवंबर को दोहरे हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस हत्याकांड में 2 सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ गोली बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इस फायरिंग में आकाश व गजेंद्र की मौत हो गई थी और 3 लोग घायल हो गए थे।

पुलिस लगातार दे रही थी दबिश

इस दोहरे हत्याकांड के बाद घटना से ही पुलिस लगातार जगह-जगह दबिश दे रही थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 अवैध तमंचे और 2 लाइसेंसी हथियार बरामद किए हैं। एसपी देहात कुंवर रणविजय सिंह ने बताया दोनों पक्षों में काफी लंबे समय से वर्चस्व की लड़ाई को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते दोनों पक्षों में कई बार आमना-सामना हुआ था।

क्या था पूरा मामला

बताया जा रहा है कि इन दोनों पक्षों के विवाद को लेकर रबूपुरा थाने में भी इन दोनों पक्षों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। घटना वाले दिन भी दोनों पक्ष किसी मुद्दे को लेकर आमने-सामने आ गए थे। जिसमें पहले पक्ष के कुछ लोगों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर मारपीट की थी। इसका बदला लेने के लिए शाम को दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई। नाराज पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर धावा बोल दिया।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version