सिपाही व मुखबिर की हत्या का आरोपी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

गाज़ियाबाद। थाना कविनगर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश पुलिस की गोली का शिकार हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। अभियुक्त के कब्जे से असलाह और बाइक बरामद की गई है। जबकि बदमाश का एक साथी भागने में कामयाब हो गया।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बीतीरात कविनगर पुलिस द्वारा शास्त्रीनगर क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान बाईक सवार बदमाश आते दिखाई दिए। पुलिस ने चेकिंग हेतु रोकने का इशारा किया मगर वे नहीं रुके। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायर कर दिया और RDC सर्विस रोड नया रेलवे स्टेशन के तरफ भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की तो एक बदमाश नीटू पुत्र रामगोपाल निवासी देहरा थाना धौलाना जनपद हापुड़ गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरफ्तार बदमाश का एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। उसकी तलाश में टीमें लगाई गई हैं।

गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो खोखा और दो जिन्दा कारतूस व बिना नंबर की अपाचे बाइक बरामद हुई है। बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना कविनगर में (सिपाही इकरार व मुखबिर विजयपाल की हत्या) में वाँछित/फरार था। इसकी गिरफ्तारी पर 25000 रुपये का ईनामी घोषित किया गया था। गिरफ्तार बदमाश के विरुद्ध अन्य जनपदों में भी दर्जन भर आपराधिक मामले पंजीकृत है।

 

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version