हैदराबाद : महिला डॉक्टर की स्कूटी सुनसान सड़क पर हुई पंक्चर, सुबह मिली जली हुई लाश

हैदराबाद। हैदराबाद में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने एक बार फिर लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। डॉक्टर प्रियंका रेड्डी की जली हुई लाश हैदराबाद के बाहरी इलाके शादनगर के अंडरपास के पास मिली। लाश मिलने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उन्हें न्याय दिलाने के लिए लोग आगे आ रहें हैं।

प्रियंका रेड्डी (22) वेटेनरी डॉक्टर हैं, वो बुधवार को कोल्लुरु स्थित पशु चिकित्सालय अपनी ड्यूटी पर निकली थीं। उन्होंने अपनी स्कूटी टॉल प्लाजा के पास पार्क की थी, जब वह रात को घर वापस आ रहीं थी तो उन्होंने देखा कि उनकी स्कूटी पंक्चर है। स्कूटी को पंक्चर देख उन्होंने तुरंत अपनी बहन को फोन किया। रात का समय होने के कारण प्रियंका ने बहन को बताया, गाड़ी खराब हो गई है, मुझे यहां डर लग रहा है। आस-पास सिर्फ ट्रक ही दिख रहें हैं। इस बात पर उनकी बहन ने स्कूटी वहीं छोड़ कैब से घर आने के लिए कहा।

प्रियंका ने कॉल बैक करने का बोलकर फोन काट दिया था। जब वह घर नहीं पहुंची तब घरवालों ने उन्हें कॉल किया, तो फोन बंद आ रहा था। इस पर वो लोग खुद टॉल प्लाजा तलाश के लिए निकल गये। टॉल प्लाजा पहुंचने पर वहां उन्हें कोई नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने रात 11 बजे पुलिस के पास शिकायत दर्ज की। गुरुवार को पुलिस को प्रियंका की बॉडी मिली।

पुलिस को प्रियंका की बॉडी शादनगर शहर के पास चटनपल्ली पुल के पास जली हुई मिली, उन्हें संदेह है कि रेप के बाद हत्या की गई है। टॉल प्लाजा के पास से पुलिस ने शराब की बोतल, कपड़े और उनके जूते बरामद किया हैं। साइबराबाद पुलिस ने दो ट्रक ड्राइवरों को हिरासत में ले लिया है।

पास ही एक रिपेयरिंग की दुकान वाले ने पुलिस को बताया कि रात 9:30 से 10 के बीच एक व्यक्ति स्कूटी ठीक कराने लेकर आया था। साइबराबाद के पुलिस आयुक्त वीसी सज्जनर ने कहा कि पुलिस की एक टीम टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज को स्कैन कर रही है। पुलिस को संदेह है कि पीड़ित को फंसाने के लिए अपराधियों द्वारा वाहन को जानबूझकर पंचर किया गया था।

 

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version