पुलिस मुठभेड़ में हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस मुठभेड़ में 12,500-12,500 रुपये के ईनामी 2 वांछित हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  जिनके कब्जे से पुलिस ने 1 बाईक व अवैध असलहा बरामद की है। ब्रहस्पतिवार रात पुलिस द्वारा मनन धाम पर चेकिंग की जा रही थी, तभी 2 बाईक सवार बदमाश आते दिखाई दिए। जिन्हें चेकिंग हेतु रोका गया पर वे नहीं रुके। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की।

वहीं पुलिस मुठभेड़ के बाद मेन रोड के पास पुलिस की जवाबी फायरिंग में  बदमाश शहनवाज सैफ़ी उर्फ भोला पुत्र मोइनुद्दीन व अंकित गर्ग पुत्र मुकुट लाल गोली लगने से घायल हो गए। इस दौरान एक हेड कांस्टेबल सुखबीर भी घायल हो गए। घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं गिरफ्तार बदमाशों के 2 साथी मुठभेड़ के दौरान भागने में सफल रहे। जिनकी गिरफ्तारी हेतु कॉम्बिंग की जा रही है।

गिरफ्तार बदमाशों के  कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर, 1 पिस्टल 32 बोर, बिना नंबर की अपाचे बाइक व खोखा-जिन्दा कारतूस बरामद हुए है। गिरफ्तार अभियुक्तगण थाना कविनगर के भादवि(विनोद उर्फ भज्जी नामक व्यक्ति की हत्या) में वाँछित व 12,500-12500 रुपये के ईनामी है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version