यूपी : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 4 की मौत, कई घायल

यूपी। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर  बुधवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। हादसे के बाद बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

इस दुर्घटना में बस के आगे का हिस्सा सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। घटनास्थल पर रेस्क्यू टीम पहुंची है। क्रेन से बस को उठाया जा रहा है। घायलों को नजीदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है।

घटनास्थल पर पुलिस टीम के साथ कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। एंबुलेंस से घायलों को अस्पात पहुंचाया जा रहा है। बचाव अभियान जारी है। घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है।

 

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version