ग्रेटर नोएडा : ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, वैन सवार एक परिवार के छह की मौत

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरिफेरल पर site-5 थाना क्षेत्र में रविवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। अज्ञात वाहन ने हरियाणा के बल्लभगढ़  से बुलंदशहर के गुलावठी स्थित मीठीपुर गांव जा रही इको कार में टक्कर मार दी।

कार सवार बल्लभगढ़ से शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। हादसे में चालक और महिलाओं वह बच्चे समेत 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में अधिकांश बच्चे और कार सवार एक ही परिवार के सदस्य बताए गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा कर बाकियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

पुलिस के मुताबिक site-5 थाना पुलिस को रविवार देर रात सूचना मिली कि अज्ञात वाहन ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन ने हरियाणा के बल्लभगढ़ से बुलंदशहर के गुलावठी जा रही एक ईको कार में टक्कर मार दी है। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां घायल कराह रहे थे। पुलिस ने बमुश्किल घायलों को क्षतिग्रस्त कार में से बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया।

जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में दम तोड़ने वालों में मीठेपुर बुलंदशहर की शमसीरा पत्नी इकराम उम्र 60 वर्ष, यासीन 48 वर्ष, सुमाइला 15 वर्ष,  चालक शाकिर 25 वर्ष, रिहाना 18 वर्ष, लिसाड़ी गेट मेरठ की  फरजाना  28 वर्ष शामिल हैं। जबकि घायलों में  फरहान 8 वर्ष, रिहान 10 वर्ष, रूबियान 5 वर्ष,  शबनम 38 वर्ष,अक्सा  6 वर्ष, मुशर्रफ 19 वर्ष, सिदरा 11 वर्ष  शामिल हैं। पुलिस ने घायलों से पूछताछ कर उनकी पहचान की और हादसे की सूचना परिजनों को दी।

एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार एक ही परिवार के सदस्य हैं। मरने वालों में एक चालक और 3 महिला समेत 6 लोग शामिल हैं।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version