शातिर शराब तस्कर को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नोएडा। गौतमबुद्धनगर की थाना फेस-3, नोएडा पुलिस ने एक शातिर शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने 3 प्लास्टिक कट्टे कुल 225 पौव्वा अवैध शराब बरामद किये हैं।
नोएडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गौतमबुद्ध नगर के आदेशानुसार शराब तस्करो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान आज चेकिंग के दौरान शनि हनुमान मन्दिर से पहले टी प्वाइंट से एक  शातिर शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए अभियुक्त का नाम मनोज पुत्र बिरजू है जो बहलोलपुर थाना फेस3  का रहने वाला है जिसकी  उम्र 37 वर्ष है। अभियुक्त शातिर किस्म के शराब तस्कर है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम
उ.नि.वरूण पंवार, उ.नि. सुमित कुमार, हेड कांस्टेबल सुनील, हेड कांस्टेबल सोमपाल,  कांस्टेबल- खेवेन्द्र, कांस्टेबल अनिल शामिल रहे।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version