प्रदूषण फैलाने वाली 40 फैक्ट्रियों के काटे बिजली कनेक्शन

गाज़ियाबाद। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की कृष्णा विहार कॉलोनी में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को प्रदूषण फैलाने वाली 40 फैक्ट्रियों के बिजली कनेक्शन काट दिए। लोनी उपजिलाधिकारी प्रशांत तिवारी ने बताया कि एनजीटी और उच्च न्यायालय के आदेशों पर क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की गई।

सोमवार दोपहर तहसीलदार प्रकाश सिंह, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता, विद्युत निगम के अधिकारी, पुलिस बल समेत लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की कृष्णा विहार कालोनी में पहुंचे। यहां अधिकारियों ने 40 फैक्ट्रियों के विद्युत कनेक्शन काटे। उपजिलाधिकारी ने बताया कि फैक्ट्रियों से निकलने वाले जहरीले धुएं के से लोगों को सांस लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version