प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान में बनाए गए पदाधिकारी

गाजियाबाद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की ओर से शुक्रवार को प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान शुरू किया गया। इस मौके पर महानगर की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में व्यापार मंडल प्रदेश महासचिव तिलक राज अरोड़ा ने कहा कि व्यापारियों का प्रदेश में उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि व्यापारी संविधान के दायरे में कार्य करें। समय रहते अपने सभी कागजातों की पूर्ति करने के साथ ही अपने पास भी रखें और प्रशासन का सहयोग करें। इसके बाद भी यदि उत्पीड़न होगा तो संघर्ष किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष उदित मोहन गर्ग ने कहा कि इस संगठन की शाखाएं उत्तर प्रदेश में वट वृक्ष की तरह फैल रही हैं। महानगर की टीम को उत्तरदायित्व दिए जा रहे हैं, जिससे महानगर गाजियाबाद में प्रदेश के अन्य पदाधिकारी भी व्यापारी-हितों में कार्य कर सकें।

इस मौके पर संगठन की पदाधिकारी प्रदेश महिला अध्यक्ष रश्मि गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष ममता गुप्ता, बेदी राम गुप्ता, अमन अग्रवाल मौजूद रहे। महानगर इकाई के लिए शपथ ग्रहण कराई गई। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल मित्तल, उपाध्यक्ष पवन कंसल, संजय अरोड़ा, कपिल सिघल, शोभित बंसल, अमित अग्रवाल, सुनील चौधरी, आशीष गुप्ता, सौरव गुप्ता, प्रमोद कुमार गर्ग, वैभव जैन, बलदेव सिंह, सचिव आयुष गोयल, अनुराग गर्ग, गणेश गुप्ता, निमिष गोयल, शेखर अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, राजीव कुमार, प्रदीप गर्ग, हरमीत सिंह, अतुल शर्मा, मीडिया प्रभारी दिनेश कपूर को बनाया गया।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version