दिल्ली : मेट्रो के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई वजह

दिल्ली। दिल्ली में मंगलवार को एक व्यक्ति ने मेट्रो के पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक व्यक्ति की उम्र 40 साल बताई जा रही है।

मेट्रो के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मंगलवार सुबह एक व्यक्ति ने लगभग 9.38 बजे उत्तम नगर पूर्वी मेट्रो स्टेशन से सड़क पर छलांग लगा दी। जिसके तत्काल बाद एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी व्यक्ति को माता चानन देवी हॉस्पिटल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट और आधार कार्ड बरामद हुआ। आधार कार्ड के अनुसार उसकी शिनाख्त उत्तम नगर पश्चिम में हस्तसाल रोड पर जेजे कॉलोनी निवासी राजीव के रूप में हुई है।

बरामद सुसाइड नोट के अनुसार, कर्ज से परेशान होकर उसने आत्महत्या करने का फैसला लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित किया जा रहा है और जांच जारी है।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version