वसुंधरा में आवारा कुत्तों का आतंक, गाजियाबाद नगर निगम है पकड़ने में नाकाम

ट्रांस हिंडन क्षेत्र के वसुंधरा में रामलीला की तैयारी में जुटे पदाधिकारी को बृहस्पतिवार शाम एक आवारा कुत्ते ने काट लिया। अजय पाल नाम के इस व्यक्ति को निजी क्लीनिक में भरती कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार वसुंधरा सेक्टर – एक एलआइजी निवासी अजय पाल, श्रीहरि रामलीला समिति के पदाधिकारी हैं। बृहस्पतिवार को शाम को वह रामलीला की तैयारी में जुटे थे। वह रामलीला मंचन के लिए द्वार तैयार करा रहे थे। इस दौरान पीछे से आए लावारिस कुत्ते ने उन्हें काट लिया। उन्होंने पास के निजी क्लीनिक में जाकर उपचार कराया। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में लावारिस कुत्तों को आतंक है। इसकी नगर निगम में शिकायत की गई है।

आपको बता दें कि महानगर के सभी क्षेत्रों में आवारा कुत्तों और जानवरों का आतंक है लेकिन नगर निगम के पास आवारा जानवरों को पकड़ने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। गाज़ियाबाद नगर निगम ने हाल ही में निजी कुत्ता मालिकों से पंजीकरण के नाम पर 5000 रुपए वसूलने शुरू कर दिए थे मगर जनता के विरोध के कारण उसे घटा कर 1000 रुपए कर दिया था।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version