नेताओं को ब्लैकमेल करने के आरोप में हाई-प्रोफाइल महिला गिरफ्तार

एमपी। मध्य प्रदेश के राजनीतिक हलकों में हनी ट्रैप का मामला इन दिनों गरमाया हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हनी ट्रैप बिछाने और कुछ लोगों को ब्लैकमेल करने के आरोप में गुरुवार को इंदौर से 2 महिलाएं गिरफ्तार की गई हैं। वहीं, भोपाल से इसी मामले में 3 अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है।गिरफ्तार महिलाओं में एक राज्य की हाई-प्रोफाइल महिला बताई जा रही है।

एसएसपी (इंदौर) रुचि वर्धन के अनुसार एक क्रेटा कार से 14.17 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। इंदौर नगर निगम के उप इंजीनियर हरभजन सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि भोपाल में रहने वाली आरती दयाल नाम की एक लड़की और उसकी सहयोगी मोनिका यादव उसे ब्लैकमेल कर रही थीं और उससे 3 करोड़ की मांग कर रही थीं। दो लोग बुधवार को इंदौर आए और क्रेटा कार से 50 लाख की पहली किस्त ली। बाद में वे पकड़े गए।

पुलिस के अनुसार, ओम प्रकाश कोरी नाम का ड्राइवर जो उनका साथी था वो भी पकड़ा गया। तीनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर भोपाल की मिनल रेजिडेंसी से श्वेता जैन के अलावा भोपाल की ही रिवेरा टाउनशिप से दूसरी श्वेता जैन को गिरफ्तार किया गया। भोपाल के कोटरा सुल्तानाबाद से बरखा सोनी को गिरफ्तार किया गया। ब्लैकमेल करने के मामले में अब तक 6 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

सूत्र बताते हैं कि हनी ट्रैप मामले में सत्तारुढ़ कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के नेता शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपी का प्रभात झा के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रहने के दौरान पार्टी में खूब आना-जाना था और वह उनकी करीबी सहयोगी थी।

 

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version