सँवरता गाज़ियाबाद – 10 सितंबर से शुरू होगा राजनगर एक्सटेंशन का दूसरा फ्लाईओवर भी

राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर 10 सितंबर से आम जनता के लिए खोल दिया जेगा। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम इसे गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के लिए बना रहा है। जीडीए का दावा है कि फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। इसके बाद इसे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर इस फ्लाईओवर के चालू होने के बाद जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।

जीडीए द्वारा चौराहे पर 2 फ्लाईओवर्स का निर्माण कराया गया है। दिल्ली से मेरठ की ओर जाने वाले फ्लाईओवर को दो महीने पहले चालू कर दिया गया था। मेरठ से दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए बना फ्लाईओवर अभी निर्माणाधीन है। तीन लेन चौड़ा और 568 मीटर लंबे इस फ्लाईओवर का काम लगभग पूरा हो चुका है।

सेतु निर्माण निगम के प्रोजेक्ट प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने बताया 10 सितंबर को फ्लाईओवर को चालू करने के लिए तारीख दी है। इस फ्लाईओवर का इस्तेमाल मेरठ से आने वाले वाहन कर सकेंगे। एएलटी रोड की तरफ मुड़ने वाले वाहन इस फ्लाईओवर के बराबर में बनाई गई एप्रोच रोड का इस्तेमाल करेंगे। राजनगर एक्सटेंशन के लिए जाने वाले वाहन फ्लाईओवरका प्रयोग कर आगे से यू-टर्न लेकर राजनगर एक्सटेंशन की तरफ जा सकेंगे।

आपको बता दें कि दिल्ली-मेरठ रोड पर सबसे ज्यादा वाहनों का दबाव है। यह मार्ग दिल्ली से सीधे मेरठ, हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, देहरादून, रूड़की को जोड़ता है। यहां से रोजना 80 से 90 हजार वाहन गुजरते हैं। जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा का कहना है कि राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर को 10 सितंबर को चालू कर दिया जााएगा। वाहनों के लिए इस फ्लाईओवर को खोलने के लिए सेतु निर्माण निगम के प्रोजेक्ट प्रबंधक को निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद चौराहे पर जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। इससे मेरठ से दिल्ली जाने वाले हजारों लोगों को फ्लाईओवर का लाभ मिल सकेगा।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version